Friday, November 13, 2015

जोकतंत्र : सप्ताह के सात राजनीतिक चुटकुले और एक कार्टून



नरेंद्र मोदी – ये कौन हैं?
महारानी एलिजाबेथ – प्रिंस चार्ल्स
मोदी – क्या काम करते हैं?
महारानी – इंतजार
मोदी – इंतजार?
महारानी – अरे, ये हमारे यहां के ‘आडवाणी’ हैं
बिहार में 27 सीटें जीतने पर ही कांग्रेसी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं. अगर उन्होंने 50-100 जीत ली होतीं तो उन्हें संयुक्त राष्ट्र का महासचिव बनाने की मांग करने लगते.


चुनाव वहां बिहार में हुए और इधर मुलायम सिंह यादव की जमानत जब्त हो गई.
नीतीश कुमार – मुख्यमंत्री
तेज प्रताप – उप मुख्यमंत्री
तेजस्वी – उप उप मुख्यमंत्री
मीसा भारती – आपातकालीन मुख्यमंत्री
राबड़ी देवी – स्टेपनी मुख्यमंत्री
लालू प्रसाद यादव – रिमोट कंट्रोल ऑफ एभरी मंत्री इन्क्लूडिंग मुख्यमंत्री
भाजपा का नया रिपोर्ट कार्ड –
लोकसभा चुनाव – मेरिट में
हरियाणा – फर्स्ट क्लास
झारखंड – पास
महाराष्ट्र – ग्रेस
जम्मू कश्मीर – सप्लीमेंटरी
दिल्ली – फेल
बिहार – नकल करते पकड़े गए!

जब सब अवॉर्ड
 लौटा रहे थे, तब बिहार ने खुशी-खुशी मोदी जी को ही लौटा दिया!
बिहार के भाजपा कार्यालय में चुनाव नतीजे वाले दिन शुरुआती बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं ने खूब पटाखे फोड़े. अब इनका कहना है कि वे तो आडवाणी जी का जन्मदिन मना रहे थे.

No comments:

Post a Comment