Thursday, November 26, 2015

काशी की देव दीपावली देखने अपने देव स्थानों को छोड़ के सभी देवी देवता काशी में ही उपस्थित रहते है ....जानिए कैसे

 वाराणसी का देव दीपावली की बात निराली  ही है इसकी देव दीपावली पुरे विश्व में प्रसिद्ध है तभी तो दूर-दूर के शैलानी यहाँ देव दीपावली को देखने आते है यहाँ विदेशी शैलानी कई दिनों पहले से ही यहाँ आ के रहते है दशाश्वमेघ घाट की देव दीपावली की तो बात ही निराली है मानो इस दिन स्वर्ग से सभी देवी देवता अपने स्थानों को छोड़ के मानो काशी में ही बस गए हो कई लाखों दिये से पुरे घाटों की सजावट की जाती है गंगा आरती पुरे विश्व में फेमस है इस मनोरम दृश्य को अपने कैमरे में कैद करने के लिए लोग पहले से ही जगह ले के खड़े हो जाते है इस मनोरम दृश्य को देखते ही मानो मन में ये एहसास होता है की इस स्थान को कभी भी छोड़ कर न जाऊ वाकही सही है की ये देव भूमि है तभी तो यहा कई देवी देवता का साक्षात प्रगट हुवे है तभी तो उनकी पूरी शक्ति देव भूमि काशी में देखने को मिलता है आप कही जाए चाहे न जाए पर एक बार काशी की देव दीपावली जरुर देखने जाएँ .......मनीष

No comments:

Post a Comment