Saturday, November 14, 2015

लाल दरवाजा मस्जिद, जौनपुर

लाल दरवाजा मस्जिद या रूबी (लाल) गेट मस्जिद जौनपुर शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। इसे 1447 में सुल्तान महमूद शर्की की बेगम बीबी राजी ने बनवाया था और यह मस्जिद जौनपुर के एक मुस्लिम संत मौलाना सैय्यद अली दाऊद कुतुबुद्दीन को समर्पित है। इसे खास तौर से बेगम के निजी प्रार्थना कक्ष के रूप में बनवाया गया था।
जौनपुर तस्वीरें,  लाल दरवाजा मस्जिद -  साइड से देखने पर
 इस मस्जिद की वास्तुशिल्पीय शैली अटाला मस्जिद से काफी मिलती है। हालांकि आकार के मामले में यह अटाला मस्जिद से छोटा है। इसके उत्तर, पूर्व और दक्षिण में तीन दरवाजे हैं, जिसके जरिए इसके अंदर पहुंचा जा सकता है।
इसका पूर्वी गेट लाल पत्थर से बना है। इतना ही नहीं यह मस्जिद रानी बीबी राजी के महल के लाल दरवाजे के बगल में ही है। यही वजह है कि इसे लाल दरवाजा मस्जिद कहा जाता है।

No comments:

Post a Comment