Saturday, November 14, 2015

जामा मस्जिद, जौनपुर

जौनपुर से 2.2 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित जामा मस्जिद को बारी मस्जिद, जुमा मस्जिद और जामी मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। इसे फिरोज शाह तुगलक ने 15वीं शताब्दी में बनवाया था। इसकी वास्तुशिल्पीय बनावटजौनपुर के ही अटाला मस्जिद और दिल्ली के मुगल स्मारकों से काफी मिलती-जुलती है। इस मस्जिद का निर्माण एक छह मीटर ऊंची नींव पर किया गया है। अंदर पहुंचने के लिए एक विशाल दरवाजा है, जिसके ऊपर दो मेहराब बने हुए हैं। 
जौनपुर तस्वीरें, जामा मस्जिद -  साइड से देखने पर
 मस्जिद का मुख्य प्रार्थना कक्ष एक गुफा है, जो गुंबद से ढंका हुआ है। इस विशाल गुंबद का व्यास 11.4 मीटर है। मस्जिद में सूरज की रोशनी के अंदर आने के लिए छोटी-छोटी खिड़कियां बनी हुई हैं। मस्जिद के अंदर और बाहर की दीवार विशिष्ट मुगल शैली की कलाकृतियों से सुसिज्जत है।

No comments:

Post a Comment