Tuesday, December 29, 2015

हरदीपुर में अमरावती ग्रुप ने 500 कम्बल वितरित किया........

मानव सेवा ही सर्वोच्य सेवा है

हरदीपुर में अमरावती ग्रुप ने 500 कम्बल वितरित किया

जौनपुर। मानव सेवा ही सर्वोच्य सेवा है। सेवा भावना से किया जाने वाला हर कार्य आत्मसंतुष्टि प्रदान करता है। यह बातें अमरावती ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर द्वय रवि प्रकाश पाण्डेय एवं रजनीकांत मिश्र ने कही। वह आज हरदीपुर गांव में गरीबों और असहायों के लिये कम्बल वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान रामप्रकाश पाण्डेय ‘मुन्ना’ ने किया था।

डायरेक्टर ने कहा कि आज के समय में व्यस्तम जीवन में सेवा भावना लुप्त हो रही है। सेवा के जरिये ही हम पुण्य प्राप्त करते हैं। कम्बल वितरण के जरिये समाज सेवा की दिशा में हम एक संकल्प लिये हैं। हरदीपुर गांव को विकास का नया आयाम देने के लिये कटिबद्ध है।

ग्राम प्रधान रामप्रकाश पाण्डेय ‘मुन्ना’ ने कहा कि आज अमरावती ग्रुप द्वारा कुल 500 से अधिक कम्बल का वितरण किया गया है। ग्रुप के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम के विकास को नई दिशा देने के लिये व्यक्तिगत स्तर पर सम्भव प्रयास किया जायेगा।

इस अवसर पर शशिकांत मिश्र, अशोक मिश्र, मुकेश श्रीवासतव, जितेन्द्र यादव, मधुकर तिवारी, जय प्रकाश पाण्डेय, अमित मिश्र ‘चिम्पू’, संजीव तिवारी प्रेमप्रकाश तिवारी, रमेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अवनीन्द्र तिवारी ने किया।

No comments:

Post a Comment