Tuesday, September 20, 2016

शहीद जवानो को याद कर आज आसमान भी रो पड़ा.....एक जवान से हुवा साक्षात्कार ?


 शहीद जवानो की शहादत पर आज पूरा देश रो रहा है ,जहां पूरा देश रो रहा था वहीं आज आसमान भी रोने लगा ,हमारे जवान शरहद पर अपना सीना चौड़ा किये देश की रक्षा कर रहें है , वही आतंकी घुष पैठिये सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश कर आतंकी घटना को अंजाम दे रहे है ,जब मेरी बात एक फौजी से हुई तो उसने जो वाकिया बताया उसे सुन मेरा रोंगटा खड़ा हो गया ,जवान ने बताया की जब हम सीमा पे गस्त करते है तो हमे ये नही पता रहता की इस गस्त में मै वापस लौटूंगा की नही यदि हम एक दिन बच गये तो मानो हमे भग्वान ने एक नया जन्म दिया ,सीमा पर गस्त लगाते हुवे पता चला की घुसपैठ लगाये कोई आतंकी चोरी से हमला न करदे ,पता चला की कोई पाकिस्तान का जवान एकांत में पाके फायरिंग न करदे ,फौजी ने बताया की कश्मीर का माहौल इतना खराब है की किस घर में मिलेट्रीं किस घर में छिपे हो पता नही चलता ये मिलेट्रिन बिच बजार में फायरिंग कर पब्लिक के बिच में जाके छिप जाते है ,हम जवानो को आदेश मिला है की आप सौहार्दता दिखाते हुवे पब्लिक प्लेस पर फायरिंग नही कर सकते ,और ये आतंकी उनके बिच जाके छिप जाते है और हम जवान लोग हाथ में हाथ धर कर तमासा देखते रहते है ये आतंकी उस भीड़ का फायदा उठा के हमपे हमला कर जवानो को मार देते है और भीड़ का फायदा उठा के भाग जाते हैं  |
                                                           मनीष शुक्ला 

No comments:

Post a Comment