Wednesday, November 25, 2015

असहिष्णुता

 आज हिंदुस्तान को आजाद हुए ६८ वर्ष हो गए फिर भी हमारी सोच कुछ लोगो के सोच के इर्द गिर्द क्यों घूम रहा! असहिष्णुता आज ये  शब्द हिंदुस्तान जैसे लोकतान्त्रिक देश में अराजकता और भय का माहौल
बना रहा है!अगर हम इस मुद्दे पर गहन चिंतन करे तो हमे एहसास होगा की जिन्हें हम अपना आदर्श मानते हैं चाहे वो पॉलिटिशियन, फिल्म एक्टर,क्रिकेटर या कोई बड़ी हस्ती हो उनकी बातों को हम बहुत गंभीरता से लेते हैं! हमें खुद सोचना चाहिए की इनके द्वारा कही गयी बात से समाज में अस्थिरता का माहौल तो नहीं बन रहा! आज जग जाहिर है की सत्ता की लालच में सभी पार्टी एक दुसरे पर साम्प्रदायिकता का आरोप लगाती रही है और अपने आप को धर्मनिरपेक्ष बताती रही है! भाइयों आज देश में हिन्दू और मुस्लिम भाइयों के बीच जो दुरी बढ़ रही है उसका मुख्य कारण ये पॉलिटिशियन हैं! ये भली भांति जानते हैं की अगर सत्ता में बने रहना है तो इनको कभी एक न होने दो! आए दिन हमारे देश में दंगे होते रहते हैं, माहौल को शांत  करने के बजाये ये नेता दंगा को और भड़काते हैं! अब समय आ गया है की हम खुद सही और गलत का फैसला करें, क्या समाज के हित में है और क्या अहित में है! मैं उन बुद्धजीवी लोगों से आग्रह करता हूँ की समाज में अस्थिरता का माहौल न बनाए! आज के युवा आपको अपना आदर्ष मानते हैं इसलिए उनके विश्वास के साथ आप न खेलिए!  अमित शुक्ल 

जौनपुर के किले में हो रही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग...

 जौनपुर के किले में हो रही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग ,फिल्म का नाम( होगी प्यार की जित ) जिसके मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव व हिरोइन स्वीटी है 27 को फिर किला में होनी है शूटिंग जिसकी जानकारी फिल्म मेकर बंटी जी ने दी फिल्म की आगे की जानकारी 27 को मिले गी ......सुचना -रहबर अब्बास ने दी ....मनीष

Tuesday, November 24, 2015

जौनपुर में इस हरियाली को जरुर देखने जाए .....जानिए कहाँ है

 जौनपुर का हरियाली देखना हो तो जौनपुर के सबसे सुंदर स्थान कई जगह है उनमे से सबसे सुंदर टी डी कालेज के दक्षिणी गेट के सामने से शिवापार रोड पर ये सुंदर नजारा आप को देखने को मिल जाए गा ये स्थान जौनपुर के वन विभाग में देखने को मिलेगा ये स्थान वन बिहार के नाम से भी जाना जाता है इस जगह को देखने के बाद मानो जैसे धरती का स्वर्ग हो इसकी हरियाली जरुर देखने जाए इसकी सुन्दरता आप के मन को मोह लेगी यहाँ लोग अपने परिवार के साथ लोग फुर्सत के पल बिताने आते है स्कूली लडके लडकियां यहाँ अपना ध्यन केन्द्रित कर पढाई करते है .एक बार इस हरियाली को जरुर देखने जाए और इस स्थान पर अपने परिवार के साथ पिकनिक जरुर मनाए ......मनीष

शर्म करो जौनपुर के जलकर विभाग ......जानिए क्यू ?

जौनपुर  के जलकर विभाग के पास इतनी पानी हो गई है की क्या बताएं कल जब मैं पहली बलुवा घाट पे था तो जौनपुर के जलकर विभाग की लापरवाही देखने को मिली ,कहीं गरीबो को पिने के लिए एक बूंद पानी नहीं मिलता वहीं हमारे जलकर के पास इतनी पानी है की वो पानी की बर्बादी कर रही है कही किसान बिना पानी के खेती नहीं कर पा रही है उन्हें पानी की वजह से आत्महत्या करनी पड़ रही है वही हमारे जलकर के लोग पानी की बर्बादी कर रही है कुछ तो शर्म खाओ जलकर वालो पानी की बर्बादी कर रहे है कही जौनपुर में पानी की सप्लाई नहीं है लेकिन पानी का कर लेने के लिए पहुच जाते है ......शर्म करो ....मनीष  

जौनपुर में ये दो शिवलिंग एक साथ दिखा ........

 जौनपुर में ये दो शिवलिंग एक साथ दिखा  ये शिवलिंग अपने आप में बड़ा ही अद्भुत है इसकी स्थापना रासमंडल के पहले बलुवा घाट में दिखा ये मन्दिर वहां के लोग बताते है की ये मन्दिर बड़ी ही अनिखी है आज तक किसी भी शिवालय में एक साथ दो शिवलिंग नहीं देखने को मिलता है इसके अंदर छोटी -छोटी तीन ,चार प्रतिमाएं भी है जो दीवाल से सटी हुई है एसा शिवलिंग बहुत कम देखने को मिलता है प्रेम से बोलो हर-हर महादेव .....मनीष


ये है जौनपुर के सबसे बड़े हनुमान जी जानिए इनके बारे में ......


इस विशाल प्रतिमा को जौनपुर के बावन बीर हनुमान जी के नाम से जाने जाते है  ये जौनपुर के सबसे विशाल हनुमान जी है इनको यहा के यादवो ने शपथ ले के बनाया है   इस मन्दिर के अध्यक्ष अवनेंद्र तिवारी ने बतया की  यहाँ हर साल इग्यारह फरवरी को बड़ा ही वो22फिट बावन जव की प्रतिमा है

दो दिवसीय सृंगार महोत्सव होता है 

11 फरवरी को भजन संध्या  
12 को विशालकाय भंडारा का आयोजन होता 
है अंतरास्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकारों को भजन सन्ध्या में बुलाया जाता है सुंदर पूजन व जागरण का आयोजन होता है इस विसाल काय प्रतिमा को लोग भरी मात्र में देखने आते है इनके यहा जो भी मुराद मागी जाती है वो निश्चित ही पूरी होती है मन्दिर के संस्थापक नरायनदास (बुलबुल )


महन्त -बाबा बजरंगदास
अध्यक्ष -अवनीन्द्र तिवारी 
महामन्त्री-फेरु यादव  
कोषाध्यक्ष -अमित त्रिपाठी, सर्वेश मौर्या अज्जू नियंत्रण प्रभारी अमित यादव

.....मनीष 



अस्तित्व विहीन होता जौनपुर के राजा साहब का फाटक और महल ....




आज हमे जौनपुर के राजा साहब के फाटक व महल देखने को मिला इतनी सुंदर कलाकृति देखने को मिला उसपे बने न्क्कासे अद्भुत है जब मैं उनके फाटक पर खड़ा हुवा तो क्या कहने उसे देखते ही मेरे दिल से एक आवाज सी आने लगी अपनी इतिहास को विलुप्त होता देख दिल में बड़ा दर्द सा होता है इतिहास में लिखी जाने वाली ये महल अब खंडहर में तब्दील होता जा रहा है इस महल की कोई मरमत नहीं हो रही है इस अनमोल धरोहर को अब स्माल्हने की जरूरत है यदि इस अनमोल महल को बचाया जाए तो ये एक बड़ी ही अच्छी पर्यटक अस्थल बन सकता है I महल की न कोई मरम्त न कोई देख रेख हो रही है यदि इसका ध्यान नहीं रखा गया तो ये इतिहास के पन्नो से हट जाए गा जौनपुर में इसका कोई निशान नहीं मिले गा इसे जिन्दा रखने के लिए इसका मरोम्म्त होना अति आवश्यक है यहाँ के लोगो को जाके महल देखना चाहिए तथा राजा साहब से बात करके इसकी मरम्त करवानी चाहिए जिससे इसे बचाया जा सके जिससे पर्यटक जौनपुर में आए और इस नायब जगह को अपने कैमरे में कैद कर सके इसे बचाने की एक पहल करें ........मनीष